फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नहाते वक्त नहर में डूबे दो किशोर, मचा हड़कंप

नहाते वक्त नहर में डूबे दो किशोर, मचा हड़कंप

Sat, 06 Apr 2019 10:33 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sat, 06 Apr 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
नहाते वक्त नहर में डूबे दो किशोर, मचा हड़कंप
नहर में डूबे किशोर के बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पूरनपुर/बीसलपुर। हरदोई ब्रांच नहर में साथियों संग नहाने आए बीसलपुर के दो किशोर डूब गए। अन्य साथियों के शोर मचाने पर हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम, सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी की। इधर, हादसे के बाद कुछ साथी कार में बैठकर भाग निकले। गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश की गई, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं लग सका। इधर, दोनों परिवारों में हादसे की खबर मिलने के बाद से कोहराम मचा है।
विज्ञापन

घटना शनिवार अपराह्न करीब ढाई बजे दियोरिया जंगल के समीप हरदोई ब्रांच नहर की है। बीसलपुर के करीब दस छात्र हरदोई ब्रांच नहर में टूटा पुल के पास नहाने के लिए कार और बाइकों से सवार होकर आए थे। नहाते वक्त बीसलपुर के पटेल नगर निवासी सुरेंद्र कुमार का 17 वर्षीय पुत्र अंकुर नहर में डूबने लगा। उसको बचाने की साथी मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी चाट विक्रेता रामऔतार के 16 वर्षीय पुत्र अभिषेक ने कोशिश की, लेकिन वह भी डूब गया। दोनों किशोरों के डूबने पर साथ आए अन्य छात्रों के पसीने छूट गए। कुछ साथी कार में सवार होकर मौके से निकल गए। बाइक से आए साथियों ने शोर मचाकर लोगों को जमा किया। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाल केके तिवारी, घुंघचाई चौकी प्रभारी संजीव कुमार यादव मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में एसडीएम पूरनपुर भानु प्रताप सिंह, सीओ पूरनपुर कमल सिंह भी आ गए और पूरे मामले की जानकारी की। नहर में दोनों किशोरों की तैराकी जानने वाले लोगों की मदद से तलाश शुरू करा दी गई। एसएसबी की मोटरबोट भी मंगवाई गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक दोनों का कोई पता नहीं लग सका। इधर, खबर मिलने पर अंकुर के पिता सुरेंद्र कुमार, बहन काजल और अभिषेक की मां पार्वती अन्य रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

नहर पटरी पर मिले किशोरों के कपड़े
घटना स्थल के समीप नहर की पटरी के पत्थरों पर दोनों किशोरों के कपड़े, चप्पल, जूते रखे मिले। वहीं पर बैठकर भाई की सलामती की ईश्वर से प्रार्थना करते हुए बहन काजल का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिवार के अन्य लोग उसको ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराए की मैजिक से साथ आए थे अंकुर और अभिषेक
नहर में डूबे दोनों किशोर अंकुुर और अभिषेक किराए की मैजिक कर साथ आए थे। उनके अलावा मैजिक से पिकनिक पर जाने वालों में मोहल्ला दुबे निवासी अमन कुमार, मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी आकाश कुमार, बाबू कश्यप और भोला कुरैशी हैं। बाकी अन्य बाइकों से गए थे। अंकुर ने इस वर्ष कक्षा 10 और अभिषेक ने इस वर्ष कक्षा 11 की परीक्षा दी है।

दो किशोरों के नहर में डूबने की खबर मिली थी। इस पर मौके पर जाकर जानकारी की गई। नहर में दोनों की तलाश कराई जा रही है। हालांकि अभी कोई सुराग नहीं मिल सका है। एसएसबी की भी मदद ली जा रही है। - कमल सिंह, सीओ पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed