फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बढ़ाई जाएगी दुष्कर्म की धारा, अफसरों ने दिए निर्देश

बढ़ाई जाएगी दुष्कर्म की धारा, अफसरों ने दिए निर्देश

Fri, 30 Nov 2018 06:47 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
बढ़ाई जाएगी दुष्कर्म की धारा, अफसरों ने दिए निर्देश
बढ़ाई जाएगी दुष्कर्म की धारा, अफसरों ने दिए निर्देश
विज्ञापन


पीलीभीत। चार साल की मासूम को गन्ने के खेत में ले जाकर अश्लील हरकत करने के आरोपी रिश्तेदार पर तहरीर के आधार पर दर्ज की गई रिपोर्ट में अब धाराएं बढ़ाई जाएंगी। बच्ची के पुलिस को दिए बयान के बाद अधिकारियों ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाने के निर्देश गजरौला पुलिस को दिए हैं। इधर, आरोपी का दूसरे दिन चालान कर दिया गया है।

गजरौला थाना क्षेत्र की एक महिला ने बृहस्पतिवार को अपने मौसेरे जेठ छोटेलाल पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि छोटेलाल ने उसकी चार साल की बेटी को मंगलवार शाम गन्ने के खेत में ले जाकर अश्लील हरकत की थी। दो दिन बाद मिली शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अश्लील हरकत करने की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे दिन अब बच्ची का बयान लिए जाने के बाद आरोपी की मुश्किलें बढ़ना तय है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि गुप्तांग में अश्लील हरकत करने की बात निकलकर आई है। इसलिए तहरीर के आधार पर दर्ज की गई रिपोर्ट में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। इसके लिए थाना पुलिस को निर्देशित कर दिया गया है। आरोपी का चालान कर दिया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण नियमानुसार कराकर कोर्ट में उसके बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed