फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुराने विवाद में आरएसएस के नगर कार्यवाह पर जानलेवा हमला

पुराने विवाद में आरएसएस के नगर कार्यवाह पर जानलेवा हमला

Sat, 15 Sep 2018 11:55 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
पुराने विवाद में आरएसएस के नगर कार्यवाह पर जानलेवा हमला
15 पीबीटीपी 25
विज्ञापन

पुराने विवाद में आरएसएस के नगर कार्यवाह पर जानलेवा हमला
भाजपा जिला मंत्री पर साथियों संग घटना करने का आरोप, तीन हिरासत में
थाने पर भिड़ने लगे दोनों पक्ष, तो पुलिस ने सख्ती से कराया शांत
सीओ सिटी सुनगढ़ी पहुंचे, कार्रवाई को मांगी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। पुराने विवाद के चलते आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) के नगर कार्यवाह सुमित गुप्ता पर जानलेवा हमला बोल लहूलुहान कर दिया गया। भाजपा के जिला मंत्री अनिरुद्ध मिश्रा पर साथियों के साथ घटना को अंजाम देकर नकदी और मोबाइल लूटने के भी आरोप लगाए हैं। घटना के बाद काफी संख्या में दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए और सुनगढ़ी थाना परिसर में एक आपस में उलझ गए। जिस पर पुलिस ने सख्ती कर शांत कराया। घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज पुलिस ने कार्रवाई को तहरीर मांगी है। आरोपी जिला मंत्री समेत तीन को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
मोहल्ला कुंवरगढ़ निवासी सुमित गुप्ता की चावला चौराहा पर मिठाई की दुकान है। भाजपा जिला मंत्री से उनका पुराना विवाद चल रहा है। शनिवार शाम को वह रामलीला रोड स्थित अपने गोदाम पर काम करा रहे थे। इस बीच आरोप है कि अनिरुद्ध नशे की हालत में कई साथियों के साथ कार से आए और गोदाम में घुसकर पहले वहां मौजूद कर्मचारी संतोष और झंकार सिंह को बाहर भगाने लगे। इसके बाद उन पर धारदार हथियार से हमला बोल लहूलुहान कर दिया। इसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई है। यही नहीं 81 हजार रुपये व मोबाइल लूटने का भी आरोप लगाया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जिला मंत्री समेत तीन को हिरासत में ले लिया। घायल आरएसएस कार्यवाह भी सुनगढ़ी आ गए। कुछ ही देर में दोनों पक्षों से जुड़े लोगों का थाने में जमावड़ा हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, आरएसएस जिला प्रचारक के अलावा हिंदू महासभा के प्रदेश सचिव आकाश सक्सेना, हिंदू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देवल, अरूण बाजपेई समेत कई लोग भी जमा हो गए। इसके बाद आपस में ही उलझने लगे, जिस पर पुलिस ने भीड़ को सख्ती कर शांत कराया। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

000
खुद ही मसखरी करते नजर आए कई पदाधिकारी
भाजपा जिला मंत्री और आरएसएस के नगर कार्यवाह के बीच हुए विवाद को लेकर जहां एक तरफ जहां थाने में जुटी नेताओं की भीड़ घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर रही थी। वहीं कुछ पदाधिकारी इस झगड़े को लेकर मसखरी करते दिखाई दिए। इसको लेकर मजाकिया अंदाज में आपस में ही नहीं, अन्य लोगों से भी बातचीत की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पहुंचकर जानकारी की गई है। तीन लोग हिरासत में लेकर घायल का मेडिकल कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जाएगी। इसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई के निर्देश इंस्पेक्टर सुनगढ़ी रूम सिंह वघेल को दिए गए हैं।
धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed