{"_id":"5b14397b4f1c1ba56e8b6111","slug":"191528052091-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सुअर ने हमला बोल किसान को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगली सुअर ने हमला बोल किसान को किया घायल
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर निवासी किसान रणपाल के बड़ागांव मार्ग पर खेत हैं। रविवार की शाम करीब छह बजे वह अपने खेतों में घूमने गया । जैसे ही वह घूमता हुआ अपने खेत में खड़ी गन्ने की फसल के समीप पहुंचा, तभी गन्ने के खेत से निकले जंगली शूकर ने किसान पर हमला बोल दिया। हमले में किसान घायल हो गया। घायल किसान का शोर सुनकर आसपास के खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने दौड़कर हमलावर जंगली शूकर को भगाया। सूचना मिलने पर किसान के परिजन भी खेत में पहुंचे और परिजन घायल को पहले प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए, वहां के चिकित्सक की सलाह पर परिजनों ने किसान को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां किसान की हालत खतरे से बाहर है। किसानों ने डीएम से हस्तक्षेप से जंगली शूकर से निजात दिलाने की मांग की।