फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पूर्व जिपं अध्यक्ष पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

पूर्व जिपं अध्यक्ष पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Sun, 01 Oct 2017 10:03 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
पूर्व जिपं अध्यक्ष पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
गजरौला(पीलीभीत)।
जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता बुद्धसेन वर्मा पर फर्जी कागजात बनवाकर महिला की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा है। डीएम के निर्देश पर गजरौला पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें तहसील प्रशासन पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया गया है।

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम दहगला निवासी नंदरानी पत्नी होरीलाल ने बताया कि उनकी 20 बीघा कृषि भूमि गजरौला क्षेत्र के ग्राम पिपरिया भजा में है। आरोप है कि जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बुद्धसेन वर्मा ने तहसील प्रशासन की मदद से उनकी जमीन से जुड़े फर्जी अभिलेख तैयार करा लिए। फर्जी फर्द तहसील प्रशासन की मदद से बनवा ली और जमीन को अपने नाम करा लिया। उस जमीन पर कब्जा कर पीड़िता को लगातार धमकाया जाता रहा। इसकी शिकायत पहले भी कई बार की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पिछले दिनों महिला ने डीएम के समक्ष पेश होकर इसकी शिकायत की। इसके बाद कानूनी कार्रवाई हो सकी है। एसएचओ नरेंद्र यादव ने बताया कि डीएम के आदेश पर आरोपी बुद्धसेन वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी से फर्जी कागजात बनाकर जमीन पर कब्जा करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पिछले साल भी गजरौला थाना पर किसान की जमीन के फर्जी कागजात बनवाकर कब्जा करने का आरोप जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पर लगा था। इस मामले की रिपोर्ट भी डीएम के आदेश पर गजरौला थाने में दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed