{"_id":"598064004f1c1b9e198b461e","slug":"191501586432-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चोरी के इंजन सहित दो पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने चोरी के इंजन सहित दो पकड़े
Updated Tue, 01 Aug 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला/पीलीभीत। क्षेत्र में खेतों से इंजन चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने चुराया गया इंजन व पंखा बरामद कर लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव बानगंज निवासी माखनलाल ने 28 जुलाई को खेत पर सिंचाई की थी। शाम हो जाने पर वह अपना इंजन और पंखा खेत पर ही छोड़ आया था। दूसरे दिन सुबह जब खेत पर पहुंचा तो पंखा और इंजन गायब था। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सुरागकसी की। मंगलवार को सुबह मुखबिर की सूचना पर जरा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र पाल सिंह ने कांस्टेबिल महेंद्र सिंह, अनोखेलाल, भुवनेश कुमार, देवेंद्र कुमार व विकुल कुमार की मदद से सकरिया के निकट तीन युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने इंजन चोरी करना स्वीकार कर लिया। इससे पूर्व में बकरी चोरी की घटना भी तीनों ने स्वीकार की। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर चुराया गया इंजन और पंखा बरामद कर लिया। थाना प्रभारी नरेंद्र पाल सिंह ने बताया दबिश की समय तीनों एक खेत से इंजन चुराने की फिराक में थे। मौके पर पकड़े जाने केे बाद तीनों से इंजन पंखा बरामद हुआ है। तीनों का चालान कर जेल भेज दिया गया है।