{"_id":"5b5db70f4f1c1bc6508b7874","slug":"181532868367-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई कुंतल गोमांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई कुंतल गोमांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 29 Jul 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई कुंटल गोमांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
चार आरोपी मौके से भागने में हुए कामयाब, औजार भी बरामद
सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के धनेगा गांव की घटना, मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
जोगराजपुर। धनेगा गांव में एक खाली प्लाट पर गोहत्या की सूचना पर सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान ढाई कुंटल गोमांस, औजार बरामद कर दो लोगों को धर दबोचा। चार आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया है।
थानाध्यक्ष सेहरामऊ उत्तरी अतर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह तड़के गांव धनेगा में एक खाली पड़े प्लाट पर कुछ लोगों द्वारा गोवंशीय पशुओं की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर एसएसआई संजय सिंह की अगुवाई में टीम ने मौके पर दबिश दी। मौके से ढाई कुंटल गोमांस, औजार बरामद कर गांव गोरा निवासी एहसान शाह उर्फ बादाम शाह और गांव मोहराई निवासी साबिर को गिरफ्तार किया गया। चार आरोपी गांव गोरा निवासी सादाब, हसीब, नसरत और खुटार (शाहजहांपुर) के जादमपुर गांव निवासी मजबुल्ला भागने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि सभी छह आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया है। बरामद मांस का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।