फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   टैंट की दुकान करने वाले को ठगा

टैंट की दुकान करने वाले को ठगा

Fri, 06 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
टैंट की दुकान करने वाले को ठगा
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ टेंट का सामान किराये पर ले जाने के बाद वापस न करने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। साथ आरोपी का पता लगाकर सामान दिलाने की मांग की।
नगर के मोहल्ला रामपुर निवासी संजय पुत्र मोजीराम बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे खेकड़ा थाने में पहुंचा। वहां उसने दी तहरीर में कहा कि वह टेंट की दुकान करता है और शादी, पार्टी आदि में टेंट का सामान किराये पर देता है। बुधवार की शाम करीब छह बजे एक अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान पर पहुंचा। उसने अपना नाम अनिल निवासी खेकड़ा बताया और कहा कि वह विश्व शांति को लेकर बृहस्पतिवार को खेकड़ा रेलवे स्टेशन के समीप भंडारे का आयोजन कराना चाहता है। इसके लिए उसे टेंट का सामान किराये पर चाहिए। साथ ही उक्त व्यक्ति ने दुकानदार को पांच सौ रुपये भी जमा कराए और टेंट का सामान रिक्शा में लादकर से चला गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह जब दुकानदार रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचा तो वहां पर उन्हें न तो टेंट का सामान मिला और न ही सामान ले जाने वाला व्यक्ति मिला। पास के लोगों से पूछताछ करने पर सभी ने ऐसी कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया। जब टेंट मालिक ने उक्त अनिल नाम व्यक्ति को काल की तो फोन भी बंद मिला। सभी लोगों ने ऐसे किसी व्यक्ति को पहचानने से इंकार कर दिया। टेंट मालिक ने बताया कि उसने जो सामान किराये पर दिया था। उसकी कीमत सत्तर हजार रुपये है। पीड़ित टेंट मालिक संजय ने पुलिस से उक्त ठगी करने वाले व्यक्ति का सुराग लगाकर सामान बरामद कराने की मांग की। कार्यवाहक थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने दुकानदार को ठगी करने वाले व्यक्ति का सुराग लगाया जा रहा है। इस वारदात के बाद टेंट मालिक अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed