{"_id":"5a9fe8764f1c1b21308b53ce","slug":"181520429174-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी के बंद मकान में दिनदहाड़े चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ा व्यापारी के बंद मकान में दिनदहाड़े चोरी
Updated Wed, 07 Mar 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़ा व्यापारी के बंद मकान में दिनदहाड़े चोरी
कुंडा उखाड़कर घुसे चोर, नकदी-जेवर समेटा
अमर उजाला ब्यूरो
अमरिया। कस्बे के कपड़ा व्यापारी के बंद मकान में बुधवार को दिनदहाड़े चोरों ने दस्तक दी। मेनगेट का कुंडा उखाड़कर चोर भीतर घुसे। इसके बाद अलमारी का लाकर तोड़कर नकदी व जेवरात समेट ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कपड़ा व्यापारी शमशुद्दीन खां ने बताया कि उनके पिता रईसउद्दीन की मंगलवार रात मौत हो गई थी। इसमें शामिल होने के लिए वह अपने मकान को ताला लगाकर बुधवार सुबह करीब सात बजे कस्बा स्थित पैतृक मकान में गए थे। मेनगेट का कुंडा उखाड़कर चोर भीतर घुसे। चोर अलमारी का लाकर तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये व ढाई तोला सोने का हार समेट ले गए। दोपहर करीब ढाई बजे घर पहुंचने पर पीड़ित को इसकी जानकारी हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। एसओ माधो सिंह विष्ट ने बताया कि व्यापारी से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।