फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   डिप्टी सीएम शहर में, पिकेट प्वाइंट पर हो गई चोरी

डिप्टी सीएम शहर में, पिकेट प्वाइंट पर हो गई चोरी

Wed, 22 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम शहर में, पिकेट प्वाइंट पर हो गई चोरी
thief - फोटो : amar ujala
-दुकान का शटर उठाकर घुसे चोर, कैमरा-नकदी समेट ले गए
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सुनहरी मस्जिद चौराहा की वारदात


नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने आए सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शहर में ठहरे हुए थे। अफसर भी सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद बंदोबस्त का हवाला दे रहे थे। इस बीच चोरों ने मंगलवार सुबह बेखौफ होकर पुलिस पिकेट प्वाइंट सुनहरी मस्जिद चौराहा पर दस्तक देकर बंदोबस्त की कलई खोल दी। दुकान का शटर उठाकर भीतर घुसे और हजारों का सामान समेट ले गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर औपचारिकता निभाई।
सुनहरी मस्जिद चौराहा निवासी विकास सक्सेना की मकान के 20 मीटर दूर नाथ टाइपिंग एवं जनसेवा केंद्र के नाम से दुकान है। मंगलवार सुबह तड़के पिकेट प्वाइंट से सटी दुकान को चोरों ने निशाने पर ले लिया। शटर उठाकर चोर भीतर घुसे और सामान खंगालना शुरू कर दिया। यहां से चोर दो डिजिटल कैमरे, डेढ़ हजार की नकदी समेट ले गए। हालांकि सेफ तोड़ने में कामयाबी नहीं मिल सकी। पड़ोस के दुकानदारों से घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित मौके पर पहुंचा और पुलिस बुलाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शटर में सुधार करा ताले डलवा दिए और जल्द खुलासे का आश्वासन देकर चलती बनी। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर कोतवाल को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

---
तीन मिनट दुकान में रुके चोर
पिकेट प्वाइंट के पास वारदात करने वाले चोर मात्र तीन मिनट मौके पर रहे। दुकान पर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक करने पर पता लगा कि दो युवक पंाच बजकर दस मिनट पर भीतर आए और तीन मिनट बाद चले गए। दोनों नई उम्र के बताए गए हैं। इसको लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बिलसंडा में मोबाइल शॉप में नकब लगा उड़ाया सामान
बिलसंडा। कस्बे के नूरी मस्जिद इलाके के निवासी जाहिर की गोला रोड पर लवली मोबाइल शॉप के नाम से दुकान है। सोमवार देर रात चोर दुकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर भीतर घुस आए। इसके बाद सामान खंगालकर 40 मोबाइल की बैटरी, दो मोबाइल, 150 चिप, हेड फोन और डाटा केबिल, आठ हजार रुपये समेत करीब 50 हजार का सामान समेट ले गए। मंगलवार सुबह व्यापारी से घटना की सूचना मिलने पर यूपी 100 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। व्यापारी से मिली तहरीर पर कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed