फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नेपाल बार्डर पर चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

नेपाल बार्डर पर चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 13 Oct 2017 07:00 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
नेपाल बार्डर पर चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हजारा (पीलीभीत)।खटीमा से चोरी मोटर साइकिल का सौदा करने जा रहे आटो लिफ्टर को हजारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नेपाल बार्डर से धर दबोचा। उसके पास से चरस और तमंचा भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
हजारा थाना पर तैनात दरोगा अजय चौहान को मुखबिर से सूचना मिली कि आटो लिफ्टर नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम खमरिया निवासी बगीचा सिंह पुत्र लाल सिंह खटीमा से हाल में चोरी की गई मोटर साइकिल को बेचने के लिए नेपाल जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने भुरजनिया गांव के पास घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर पुलिस ने तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक 12 बोर तमंचा, दो कारतूस और 460 ग्राम चरस बरामद हुई। एसएचओ शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से खटीमा से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई है। उसको मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed