{"_id":"5cd1d47fbdec2207881266ff","slug":"171557255295-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला को पीटा, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला को पीटा, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पुरानी रंजिश के चलते एक महिला की घर में घुसकर पिटाई कर दी गई। शोर पर जमा हुए आसपास के लोगों ने बमुश्किल बीच बचाव कराया। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने तहरीर मिलने पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव निवासी सुनीता पत्नी रामपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी गांव के ही ओमप्रकाश से पुरानी रंजिश है। तीन मई की रात आरोपी अपने साथियों के साथ घर में घुस आया और गाली गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। जिसमें उसके काफी चोटें आई। जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी ओमप्रकाश, शांतिस्वरूप, सुखदेई और मंजूदेवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।