{"_id":"6ae2111153ac8a85c1075f37","slug":"bank-account-sold-for-the-sake-of-a-commission-four-arrested-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2579-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कमीशन के लालच में बैंक खाते का सौदा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कमीशन के लालच में बैंक खाते का सौदा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
-पूर्वी जिला साइबर पुलिस की कार्रवाई, 44 हजार रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जांच में सामने आए नाम
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
साइबर पुलिस ने एक संदिग्ध बैंक खाते को साझा करने और उसके इस्तेमाल में मदद करने के आरोप में चार आरोपी अश्वनी (24), आदित्य (24), राम कुमार उर्फ अन्नू (22) और विक्रांत उर्फ विक्की (31) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल भी बरामद किए हैं। मामले में 44 हजार रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जांच की जा रही है। इनकी जांच के जरिये बैंक खाते की जानकारी साझा करने, आरोपियों के बीच हुई बातचीत और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े डिजिटल सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस कथित नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं। साथ ही, 44 हजार रुपये की रकम किन-किन खातों से होकर गुजरी।