{"_id":"5b9952d3867a557fe059876a","slug":"171536774867-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत छात्रा को बंधक बनाकर बलात्कार, रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत छात्रा को बंधक बनाकर बलात्कार, रिपोर्ट
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा को बंधक बनाने और बलात्कार की रिपोर्ट
कथित प्रेमी पर धोखाधड़ी कर जन्मतिथि में हेरफेर करने का भी आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। नगर के एक कॉलेज की इंटरमीडिएट की छात्रा का अपहरण करने, नाबालिग छात्रा को पत्नी दर्शाकर वाद दायर करने और उसकी जन्मतिथि के प्रपत्रों में धोखाधड़ी करने, बंधक बनाकर बलात्कार करने, गालीगलौज कर धमकाने जैसे आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की है। छात्रा के पिता की ओर से कथित प्रेमी और उसके पिता सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना छह जुलाई की है। माधोटांडा क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की पुत्री नगर मेें अपनी रिश्तेदारी में रहकर नगर के एक कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी। छह जुलाई को नगर से छात्रा को फुसला कर ले जाया गया। घटना की जानकारी पर किशोरी के पिता पीलीभीत कचहरी पहुंचे। आरोप है कि विरोध पर उन्हें गालीगलौज कर धमकाया गया। इसके बाद कथित प्रेमी की ओर से आशा ज्योति केंद्र में नाबालिग को अपनी पत्नी दर्शाकर एक वाद कोर्ट में दायर किया गया। आरोप है कि छात्रा की जन्मतिथि में हेरफेर कर उसे बालिग दिखाया गया और छात्रा को बंधक बनाकर मुख्य आरोपी माधोटांडा निवासी शैलेष ने बलात्कार किया। उसके पिता और अन्य दो लोग कमरे के बाहर खड़े रहे। बाद में छात्रा को आशा ज्योति केंद्र के जरिये उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छात्रा के पिता की ओर से माधोटांडा निवासी शैलेष गुप्ता, उसके पिता कामता गुप्ता और दो अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।