{"_id":"5b22b5784f1c1b2b428b4dad","slug":"171529001336-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती की लाठी से पीटकर हत्या, पति ने की खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती की लाठी से पीटकर हत्या, पति ने की खुदकुशी की कोशिश
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्भवती की लाठी से पीटकर हत्या, पति ने की खुदकुशी की कोशिश
क्रासर....
परिजनों ने फंदे से उतारा, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
क्रासर....
विवाहिता के पिता ने पति समेत पांच पर दर्ज कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूरिया (पीलीभीत)। दंपति में हुए विवाद के बाद मेवातपुर गांव निवासी गर्भवती महिला की उसी के पति ने बृहस्पतिवार सुबह लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद अपराधबोध में खुद पति ने दुपट्टे से फंदा बनाकर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि उसको परिवार के अन्य सदस्यों ने बचा लिया। सूचना मिलने पर पहुंची न्यूरिया पुलिस ने विवाहिता के पिता से मिली तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी, सीओ सदर ने मौका मुआयना कर परिजनों से मामले की जानकारी जुटाई।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के रोहतनिया गांव निवासी ओमप्रकाश की बेटी आरती देवी (24) की शादी करीब डेढ़ साल पहले मेवातपुर निवासी मोहनलाल से हुई थी। वह वर्तमान में सात माह की गर्भवती थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने की बात कहकर विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे। इसको लेकर आए दिन विवाहिता से मारपीट की जाती थी। बुधवार रात इसी को लेकर आरती का पति से झगड़ा हुआ था। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह छह बजे दहेज की मांग पूरी न होने पर गुस्साए पति व अन्य ससुरालियों ने विवाहिता पर जानलेवा हमला बोल दिया। विवाहिता की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पति मोहनलाल ने दुपट्टे से फंदा बनाकर अपने कमरे में जाकर खुद को फांसी लगा ली। इस बीच परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो मोहनलाल को फंदे पर लटकता देख चीखपुकार मच गई। आननफानन में उसको नीचे उतारा गया और जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इसकी सूचना मिलने पर विवाहिता के मायके वाले भी आ गए। खून से लथपथ आरती देवी का शव ससुराल में पड़ा हुआ था। बकाया ससुराल वाले मौके से फरार थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सदर प्रवीण मलिक, थानाध्यक्ष एसके सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और जानकारी जुटाई। विवाहिता के पिता ओमप्रकाश ने मामले में दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
000
मौका मुआयना कर जानकारी की गई है। विवाहिता के पिता से मिली तहरीर के आधार पर पति मोहनलाल, ससुर रामदास, सास रामबेटी, देवर प्रदीप और ननद कमलेश के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सदर को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। - रोहित मिश्र, एएसपी