{"_id":"5a020c404f1c1ba7678ba173","slug":"171510083648-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी रंजिश के चलते पथराव मारपीट मे दो घायल, एक पक्ष की महिला ने लगाया रेप का आरोप।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपसी रंजिश के चलते पथराव मारपीट मे दो घायल, एक पक्ष की महिला ने लगाया रेप का आरोप।
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के बड़ागांव निवासी मुकेश और रेशू चाचा भतीजे के बीच विगत दो वर्ष से दीवार को लेकर रंजिश चल रही है। पूर्व में भी दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी है। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे दोनों पक्षों में रंजिश के चलते हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों में लाठी डंडे एवं पत्थर चले। इसमें एक पक्ष का रेशू और दूसरे पक्ष का मुकेश समेत दो लोग घायल हो गए। थाने में मुकेश पक्ष ने विपक्षी रेशू आदि पर मारपीट पथराव का आरोप लगाया। वही रेशू ने मारपीट के साथ ही विपक्षी पर परिवार की दो महिलाओं के सहयोग से पत्नी के साथ रेप करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेकर प्राथमिकी दर्ज कर महिला को डॉक्टरी कराने के लिए भेजा। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही होगी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।