{"_id":"59c646854f1c1b7d688b62a6","slug":"171506166405-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीट की बेहतर जानकारी देने पर सिपाही को इनाम की घोषणा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीट की बेहतर जानकारी देने पर सिपाही को इनाम की घोषणा
Updated Sat, 23 Sep 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बीट से जुड़ी आपराधिक और भौगोलिक दोनों तरह की बेहतर जानकारी देने पर एसपी ने शाही चौकी पर तैनात सिपाही पुष्पेंद्र सिंह को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। इसके अलावा परिसर की साफ-सफाई और अभिलेख रखरखाव दुरुस्त करने के निर्देश चौकी प्रभारियों को दिए।
फरियादियों की शिकायतें सुनने के बाद शनिवार दोपहर को एसपी कलानिधि नैथानी भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने जहानाबाद की शाही और ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया। पहले ललौरीखेड़ा चौकी पर पहुंचकर वहां के अभिलेख और परिसर की सफाई व्यवस्था देखी। जिसमें व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। चौकी प्रभारी भरत वर्मा से क्षेत्र के अपराध की जानकारी जुटाई और रात्रि गश्त में तेजी लाने को कहा। चौकी परिसर में खड़े वाहनों एवं माल मुकदमाती का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद शाही चौकी पहुंचे। यहां भी साफ-सफाई, मेस, कार्यालय, बैरक को चेक किया। इस दौरान मौजूद सिपाही पुष्पेंद्र सिंह से उसकी बीट से जुड़ी जानकारी की। बीट बुक चेक करने के साथ ही क्षेत्र के अपराधियों से लेकर संभ्रांत लोगों के बारे में पूछा। जिसमें बेहतर जवाब मिलने पर एसपी खुश हो गए और सिपाही को पुरस्कार देने की घोषणा कर दी। इस मौके पर पीआरओ शाहिद अली, हरीश कुमार मौजूद रहे।
--------