{"_id":"594fa7f14f1c1b4d7b8b45f1","slug":"171498392561-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली देने का विरोध करने पर युवक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाली देने का विरोध करने पर युवक को पीटा
Updated Sun, 25 Jun 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गाली देने का विरोध करने पर नौगवां पकड़िया गांव में एक युवक की पिटाई कर दी गई। आरोपी पिता-पुत्रों ने लाठी से वार कर युवक को लहूलुहान कर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव निवासी राजेश पुत्र मोहनलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही रामचंद्र के परिवार से उसकी पुरानी रंजिश है। आए दिन आरोपी विवाद किया करते है। रविवार सुबह पीड़ित घरेलू काम से मंडी समिति जा रहा था। इस बीच रास्ते में आरोपी व उसके दो पुत्र रामसिंह और अजय ने बेवजह गाली गलौज शुरू कर दी। पहले तो पीड़ित अनसुना करता रहा। इसके बावजूद आरोपियों के शांत न होने पर पीड़ित ने गाली देने से मना किया। इस पर आरोपियों ने लाठी से राजेश की पिटाई कर घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच बचाव कराया। एसएचओ गोपीचंद यादव ने बताया कि आरोपी रामचंद्र, राम सिंह और अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।