{"_id":"5cb22976bdec22142a72141b","slug":"161555179894-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से टेलर की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से टेलर की मौत, भतीजा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पीलीभीत-बीसलपुर रोड पर पतरसिया गांव के पास वाहन की टक्कर से एक टेलर की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर बरखेड़ा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया बिसनशाह निवासी 22 वर्षीय प्रवेश कुमार पुत्र ढाकनलाल कपड़ों की सिलाई करते थे। शुक्रवार को वह अपने बहनोई तौलेराम के घर बच्चे के नामकरण संस्कार में बिलसंडा क्षेत्र के कल्यानपुर चक्रतीर्थ गांव गए थे। साथ में उनका भतीजा 18 वर्षीय मनोज पुत्र कल्लू भी था। वहां से रात में दोनों बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। पीलीभीत-बीसलपुर रोड पर पतरसिया गांव के पास पहुंचने पर बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां प्रवेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मनोज की हालत गंभीर है। हादसे की खबर मिलने पर परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। इंस्पेक्टर बरखेड़ा एसके उपाध्याय ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का अभी पता नहीं लगा है। मृतक के भाई धर्मपाल की ओर से अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।