फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रोडवेज बस में जहर खुरानी गिरोह ने नशा देकर छात्र को लूटा

रोडवेज बस में जहर खुरानी गिरोह ने नशा देकर छात्र को लूटा

Thu, 28 Mar 2019 10:31 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस में जहर खुरानी गिरोह ने नशा देकर छात्र को लूटा
पूरनपुर। जहर खुरानी गिरोह ने रोडवेज बस में नशा देकर थाना न्यूरिया के गांव सडा निवासी बीए द्वितीय वर्ष के छात्र रवि से दस हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। रवि फरीदाबाद से सिलाई का कार्य कर शुक्रवार को होने वाली परीक्षा देने को घर लौट रहा था।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया के गांव सडा निवासी रवि बीए का छात्र है। उसकी परीक्षा जेएमबी महाविद्यालय कल्यानपुर में चल रही है। इसके अलावा सिलाई का कार्य करता है। रवि बृहस्पतिवार को नशे की हालत में स्टेशन पुलिस चौकी के समीप घूम रहा था। गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी महेश ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान अपने भांजे रवि के रूप में की। रवि को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रवि ने बताया कि घर से 11 दिन पहले सिलाई करने फरीदाबाद गया था। बुधवार की रात को रोडवेज की बस पर सवार होकर घर को चला था। उसने बताया कि रास्ते में जहर खुरानी गिरोह के सदस्यों ने उसके ऊपर रुमाल झाड़ दिया। कुछ देर बाद वह बेसुध हो गया। गिरोह के सदस्यों ने उसकी जेब में रखे दस हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिया। छात्र के पिता सत्यपाल ने बताया कि रवि बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। शुक्रवार को उसकी परीक्षा जेएमबी कॉलेज में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed