फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लॉ की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर धमकाया

लॉ की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर धमकाया

Wed, 20 Feb 2019 05:38 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Wed, 20 Feb 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
लॉ की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर धमकाया
पीलीभीत। लॉ की पढ़ाई कर रही एक छात्रा के लिए शोहदा मुसीबत बन गया है। छात्रा के घर से निकलने पर उसका पीछा करके शोहदा फब्तियां कसता है। विरोध करने पर छात्रा और उसके पिता को धमका दिया। पीड़ित छात्रा के तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित छात्रा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह लॉ की पढ़ाई कर रही है। आवास विकास कॉलेनी का एक युवक पिछले कई दिनों से उसे परेशान कर रहा है। छात्रा के घर से निकलने पर उसे रास्ते में रोक कर फब्तियां कसने के साथ छेड़छाड़ करता है। इसका विरोध करने पर आरोपी झगड़ा-फसाद कर अंजाम भुगतने की धमकी देता है। छात्रा के पिता ने जब आरोपी से हरकतें करने से मना किया तो उसने नशे की हालत में घुसकर गाली गलौज की। आरोपी अपराधी किस्म का है, जिससे छात्रा और उसके परिवार को खतरा है। इससे छात्रा ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। कोतवाल वीके मिश्रा ने बताया कि घटना की शिकायत मिलने पर जांच कराई गई है। जिस युवक पर आरोप लगाया गया है, उसे छात्रा का परिवार पहले से जानता है। दोनों के बीच शादी की बात भी हो चुकी थी। मेहर की रस्म के तौर पर छात्रा के परिवार वालों को युवक कुछ रुपये भी दे चुका है। इसके कागजात भी उसने दिखाए हैं। इसी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते आरोप लगाने की बात निकलकर आई है। दोनों पक्षों से जानकारी कर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed