{"_id":"5c6d4331bdec220c1b1405ac","slug":"161550664497-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद दो पक्षों में मारपीट, चले लाठी डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे के बाद दो पक्षों में मारपीट, चले लाठी डंडे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बाइक और कार की मामूली टक्कर के बाद दोनों वाहनों पर सवार लोगों में गाली-गलौज हो गई। कुछ ही देर में दोनों ओर से लोग जमा हुए और एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। जमकर मारपीट की गई। इस बीच एक पक्ष ने लूट की सूचना दे डाली। जिसके बाद सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को धर दबोचा। जांच पड़ताल के बाद मामला मारपीट का निकलने पर उनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।
घटना मंगलवार रात करीब पौने 11 बजे की है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गौहनिया गांव में बरात से लौट रहे कुछ युवकों की कार एक बाइक से टकरा गई। इसमें कोई घायल तो नहीं हुआ, लेकिन दोनों वाहनों में सवार लोगों के बीच गाली गलौज हो गई। कुछ ही देर में कई अन्य लोग भी आ गए और मारपीट शुरू कर दी। इस बीच बाइक सवार ने यूपी-100 पर कार सवारों द्वारा उसको मारपीट कर लूटने की सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सुनगढ़ी और यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों ओर से एक-एक युवक को हिरासत में लेकर थाने आ गई। एसएसआई सुनगढ़ी पुष्कर सिंह ने बताया कि मामला लूटपाट का नहीं है। वाहन की टक्कर लगने के बाद दोनों के बीच मारपीट हुई है। मौके से पकड़े गए दो युवकों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।