{"_id":"5b5228b74f1c1b45748b61fa","slug":"161532111031-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पीलीभीत पुलिस भी करेगी ई-चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब पीलीभीत पुलिस भी करेगी ई-चालान
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अब पीलीभीत पुलिस भी करेगी ई-चालान
क्रासर...
डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ाया कदम, मशीन का एसपी ने किया उद्घाटन
20 पीबीटीपी 17
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। समय के साथ हाईटेक हो रही पुलिस ने डिजिटल इंडिया की ओर एक कदम और बढ़ाया है। बरेली के बाद अब पीलीभीत पुलिस भी ई-चालान करती नजर आएगी। इससे मौके पर ही नियम तोड़ने वालों से जुर्माना वसूला जा सकेगा।
करीब दो माह पूर्व बरेली जिले में तत्कालीन एसपी कलानिधि नैथानी की ओर से ई-चालान सिस्टम की शुरूआत की गई थी। इसके बाद जिले में भी ई-चालान की शुरूआत करने को अधिकारी जुट गए थे। इसको लेकर एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों से कई दिनों से बातचीत चलती रही। पूरा खाका तैयार कर मशीनों के साथ शुक्रवार सुबह एचडीएफसी बैंक के अधिकारी पुलिस लाइंस पहुंचे और एसपी से मुलाकात की। एसपी ने ई-चालान मशीन का उद्घाटन किया। एसपी ने कहा कि यातायात पुलिस को ई-चालान मशीन दी जाएंगी। जिसके बाद नियम उल्लंघन करने वालों का उसी से ई-चालान किया जाएगा। इससे नियम तोड़ने वालों से एटीएम के जरिये मौके पर ही जुर्माना वसूला जाएगा।