{"_id":"5af1facf4f1c1b3a0b8b8db3","slug":"161525807823-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा निकालने के विवाद में वृद्ध पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूड़ा निकालने के विवाद में वृद्ध पर हमला
Updated Wed, 09 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम फखरपुर में नाली से कूड़ा निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक वृद्ध घायल हो गया। घायल ने पड़ोसी हमलावर के खिलाफ खेकड़ा थाने में तहरीर दी।
गांव फखरपुर में मंगलवार सुबह ग्रामीण रणधीर नाली से कूड़ा निकालकर मार्ग पर इकट्ठा कर रहा था। इसका पड़ोसी व्यक्ति ने विरोध किया और दोनो पक्षों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। पड़ोसी तीन लोगों ने रणधीर को लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने वृद्ध को हमलावरों से बचाया। बाद में परिजन भी पहुंच गए। हमलावर मौका पाकर वहा से फरार हो गए। घायल को लेकर परिजन खेकड़ा थाने पर पहुंचे। पुलिस ने घायल का सीएचसी ले जाकर उपचार कराया। उधर, फखरपुर में ही आपसी कहासुनी को लेकर पड़ोसी युवक ने अस्सी वर्षीय वृद्धा करतारी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल वृद्धा ने खेकड़ा थाने पर पहुंच हमलावर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये तहरीर दी। पुलिस ने वृद्धा का सीएचसी पर उपचार कराकर मामले की जांच शुरू कर दी।