फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आरोपी अधिवक्ता के पिता समेत दो गिरफ्तार, भेजा जेल

आरोपी अधिवक्ता के पिता समेत दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Tue, 08 May 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
आरोपी अधिवक्ता के पिता समेत दो गिरफ्तार, भेजा जेल
आरोपी अधिवक्ता के पिता समेत दो गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन

अलाउद्दीन हत्याकांड: फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद शुरू हुई धरपकड़
21 मार्च को रंजिशन गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर की गई थी हत्या
07 पीबीटीपी 14
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। किराना व्यापारी अलाउद्दीन उर्फ पप्पू की हत्या के मामले में सवा महीने का समय बीतने के बाद फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट मिलते ही पुलिस की ओर से आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है। नामजद आरोपी भले पुलिस को न मिल सकें हो, लेकिन छानबीन के दौरान आरोपी के तौर पर प्रकाश में आए अधिवक्ता फुरकान के पिता समेत दो की गिरफ्तारी कर सोमवार को चालान कर दिया गया। एसपी ने जल्द ही अन्य हत्यारोपियों की धरपकड़ करने का दावा किया है।

चंदोई गांव निवासी अलाउद्दीन 21 मार्च को मोहल्ला अशरफ खां निवासी अधिवक्ता फुरकान के मकान के बाहर लहूलुहान हालत में मिले थे, जिसके बाद बरेली ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई थी। पत्नी माजदा ने रंजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए मृतक के साढ़ू वसीम, अधिवक्ता फुरकान मलिक समेत छह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटनास्थल को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए जोन स्तर से फोरेंसिक टीम बुलाकर तीन दिन कई बिंदुओं पर कार्रवाई कराई गई थी। अब फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि अलाउद्दीन की हत्या अधिवक्ता के मकान के भीतर अंजाम दी गई थी। फोरेंसिक टीम को अधिवक्ता के मकान के भीतर कई जगह पर मृतक का खून मिला। यह भी सामने आया कि चाकू से वार करने के बाद अलाउद्दीन को बाहर फेंक दिया गया था। नामजद आरोपियों के अलावा अधिवक्ता के पिता जकाउद्दीन और रिश्तेदार अमरिया के उदयपुर निवासी हसनैन उर्फ लालू का नाम सामने आया। इधर एसपी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बातचीत की। जिसके बाद सोमवार को कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने दोनों आरोपियों को ईदगाह रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि इसको लेकर अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल समेत कई लोगों ने उनसे मुलाकात की है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है। बकाया नामजद हत्यारोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी कर जेल भेजा गया है। एक आरोपी अवरार हत्या के मामले में पहले से सजायाप्ता है। उसको लेकर भी हाईकोर्ट को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed