{"_id":"5aca6ff34f1c1b4a6b8b478d","slug":"161523216371-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में पति एवं पत्नी के बीच हुई नोकझोंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में पति एवं पत्नी के बीच हुई नोकझोंक
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)
खेकड़ा थाने में रविवार को पति और पत्नी के बीच नोक झोंक हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझा मामले को शांत किया।
नगर निवासी नगर निवासी एक विवाहिता रविवार को खेकड़ा थाने में पहुंची। वहां उसने दी तहरीर में बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। रविवार सुबह उसने फिर उसके साथ मारपीट की। इसकी सूचना विवाहिता ने अपने परिजनों को दी। विवाहिता के मुजफ्फरनगर निवासी परिजन भी खेकड़ा थाने पर पहुंचे। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति को थाने बुलवा लिया। पति भी अपने परिजनों के साथ थाने पर पहुंचा। वहां पति और पत्नी के बीच नोक झोंक भी हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए। पुलिस ने पूरे प्रकरण को सुना। दोनो पक्षों को समझा बुझा कर शांत किया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग घर लौट गए।