{"_id":"5a3a618a4f1c1b0d698c3295","slug":"161513775498-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से रेप, बचाने आए पति को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता से रेप, बचाने आए पति को पीटा
Updated Wed, 20 Dec 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूरिया। खेत पर शौच के लिए गई महिला से सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे गांव के एक युवक ने रेप किया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पति की आरोपी ने पिटाई कर दी। पुलिस ने महिला से मिली तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सोमवार रात नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम साढ़े छह बजे मकान से कुछ दूरी पर स्थित खेत में शौच को गई थी। इस बीच गांव का कालीचरन मौके पर आ गया और महिला से रेप किया। चीख पुकार करने पर पास से गुजर रहे पति खेत में आ गए। आरोपी को पकड़ने की कोशिश की गई, तो उसने पति की पिटाई कर दी और धमकी देकर भाग गया। रात में ही महिला ने थाना पहुंचकर तहरीर दी। जिसमें आरोपी से परिवार की जान को खतरा जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि आरोपी कालीचरन के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है, आरोपी फरार है।