{"_id":"59d765434f1c1b6f548b5f8a","slug":"161507288387-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म की कोशिश
Updated Fri, 06 Oct 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करेली (पीलीभीत)।
घर पर सो रही महिला से गांव के एक दबंग ने कमरे में आकर छेड़छाड़ की। तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। महिला के शोर मचाने के बाद गांव वालों के एकत्र होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
बिलसंडा थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसके पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। तीन अक्तूबर की रात वह घर पर अकेली थी। देर रात गांव का संतराम मकान में घुस आया। महिला के कमरे में आकर उसको दबोच छेड़छाड़ शुरू कर दी। तमंचे के बल पर डरा-धमकाकर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को जमा किया। आरोपी का पीछा कर गांव के लोगों ने पकड़ लिया, लेकिन वह धक्का-मुक्की कर भागने में कामयाब रहा। दूसरे दिन परिवार वालों के साथ थाना पहुंचकर महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। खुद की जान को खतरा जताते हुए आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। एसओ बिलसंडा सीपी शुक्ला ने बताया कि आरोपी संतराम के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करने की रिपोर्ट दर्ज की है।