फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कूड़े के ढेर में फंसे ट्राले से बरामद हुई सैकड़ों गोवंशीय खालें

कूड़े के ढेर में फंसे ट्राले से बरामद हुई सैकड़ों गोवंशीय खालें

Thu, 07 Sep 2017 04:11 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
कूड़े के ढेर में फंसे ट्राले से बरामद हुई सैकड़ों गोवंशीय खालें

विज्ञापन
जहानाबाद/परेवा वैश्य (पीलीभीत)। कूड़े के ढेर में फंसे ट्राले की तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें सैकड़ों गोवंशीय पशुओं की खालें बरामद हुईं हैं। आसपास के लोगों से जानकारी कर पुलिस ने तस्करों का सुराग लगाने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ट्राले को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।

बृहस्पतिवार सुबह परेवा वैश्य चौकी प्रभारी घनश्याम बहादुर को ग्रामीणों से सूचना मिली कि डांग गांव में एक ट्राला कूड़े के ढेर में फंसा हुआ है। जिसके पास कुछ संदिग्ध किस्म के लोग खड़े हुए हैं। इस पर चौकी प्रभारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर दबिश दी। जिसमें ट्राला सवार पहले ही मौके से निकल गए। पुलिस ने ट्राला चेक किया। इसमें गोवंशीय पशुओं की खालें भरी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। इसमें कुछ लोगों ने ट्राला के अमखेड़ा से लोड होकर आने की भी बात कही। हालांकि खुलकर कोई सामने नहीं आया। जिसके बाद पुलिस ने ट्राला कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्राले में करीब पांच सौ खालें बरामद हुई हैं। गिनती अभी जारी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed