{"_id":"59467a9a4f1c1bf5688b48c8","slug":"161497791130-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता को पीटकर निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर विवाहिता को पीटकर निकाला
Updated Sun, 18 Jun 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। दो लाख रुपये और घरेलू सामान की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने पहले विवाहिता की पिटाई की। इसकी सूचना मिलने पर परिवारीजनों ने आकर समझाने की कोशिश की तो उनके साथ भी हाथापाई की गई और बिना मांग पूरी किए वापस आने पर जान से मारने की धमकी देकर विवाहिता को बेघर कर दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के डंडिया गांव निवासी हीराकली पुत्री लालाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 28 अप्रैल 2016 को सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बेहरी निवासी राजाबाबू से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल वाले कम दहेज दिए जाने की बात कहकर ताना मारने लगे। इसके बाद दो लाख रुपये, रंगीन टीवी, फ्रिज आदि घरेलू सामान की मांग शुरू कर दी। दहेज की मांग पूरी करने में असर्थता जताने पर ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर गुस्साए ससुरालियो ने 15 जून की दोपहर एकराय होकर विवाहिता से मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए, जिन्होंने बचाया। दूसरे दिन किसी तरह मोबाइल से सूचना देकर पीड़िता ने अपने मायके वालों को बुला लिया। परिवारीजनों के समझाने पर आरोपी ससुरालियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद दो लाख रुपये लेकर आने की बात कहकर घर से निकाल दिया। ससुरालियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर पीड़िता ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ सुनगढ़ी गोपीचंद यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति राजाबाबू, ससुर नत्थूलाल, सास ओमवती, ननद सुमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।