फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   16 years disappearing soldier, then confused in line

16 साल गायब रहा सिपाही, फिर गुपचुप करा ली लाइन में आमद

Mon, 14 Aug 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Mon, 14 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आने पर एसपी हुए सख्त, किया निलंबित  
विज्ञापन

आज तक बिना सूचना गायब होने पर सिपाही को नहीं मिला था कोई दंड  

करीब सोलह साल बिना बताए गैरहाजिर रहने के बाद गुपचुप तरीके से पुलिस लाइन में आमद कराकर नौकरी कर रहे सिपाही की करतूत एसपी के सामने आ गई। एसपी ने जानकारी जुटाने के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा सिपाही लंबे समय तक बिना दंड कैसे गायब रहा, इसकी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।  

जनपद में तैनात सिपाही बलविंदर सिंह 13 नबंबर 2011 से अफसरों को सूचना दिए बिना गायब हो गया। लंबा समय बीतने के बाद अफसरों की निगाह सिपाही के गायब होने से हट गई। साल गुजरते रहे और सिपाही का कोई पता नहीं लगा। खास बात रही कि इस बात से अधिकारी अंजान बने रहे। लापरवाही की इंतहा उस वक्त हो गई जब 18 जून 2017 को यानि 15 साल 217 दिन गायब रहने के बाद सिपाही बलविंदर वापस आया और चुपचाप आमद पुलिस लाइन में करा ली। उसको कोई दंड मिलना तो दूर उसके गायब रहने की भनक भी अफसरों को नहीं लगी। आमद कराने के दो माह बाद एसपी कलानिधि नैथानी को इसकी शिकायत मिली। जिस पर उन्होंने मातहतों से इसकी जानकारी जुटाई। मामला सही पाए जाने पर सोमवार को सिपाही बलविंदर सिंह को निलंबित कर दिया है। सिपाही का लंबे समय तक गायब रहना और अफसरों की ओर से अब तक कोई कार्रवाई न होना। कही न कहीं महकमे के निचले स्तर के कर्मचारियों की साठगांठ को भी उजागर करता है। जिसको लेकर अभी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। जांच के बाद दोषियों को दंडित किए जाने की बात कही जा रही है। एसपी ने बताया कि मामला करीब 16 साल से दबा हुआ था। बिना सूचना के इतनी लंबी अवधि तक गैरहाजिर रहना पुलिस जैसे अनुशासित विभाग में रहते हुए घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता को उजागर करता है। प्रकरण की गंभीरता से जांच कराकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed