{"_id":"6ada7cb80f4499c9e60ffce6","slug":"motorcyclists-pocket-picked-under-the-pretext-of-asking-for-a-lift-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1978435-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लिफ्ट के बहाने बाइक सवार की जेब काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लिफ्ट के बहाने बाइक सवार की जेब काटी
विज्ञापन
लिफ्ट के बहाने बाइक सवार की जेब काटी
लखनऊ। विभूतिखंड में बृहस्पतिवार दोपहर लिफ्ट के बहाने बाइक पर बैठे युवक ने दुकान कर्मचारी की जेब काट ली। विजयपुर अंडरपास के पास आरोपी ने नोटों की गड्डी निकालने की कोशिश की। कर्मचारी के बाइक रोकने पर वह गड्डी लेकर कूद गया। इस दौरान नोट सड़क पर बिखर गए और कर्मचारी भी गिर पड़ा। लोगों को आता देखकर आरोपी भाग निकला। उधर, दुकान मालिक ने 1.35 लाख रुपये लूटने की सूचना पुलिस को दी। जांच में लूट की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर विभूतिखंड उपेंद्र सिंह ने बताया कि महानगर के रहीम नगर निवासी 55 वर्षीय गोमती प्रसाद ड्रीम बेवर्स नाम की शीशे की दुकान पर काम करते हैं। दुकान के मालिक अरुण तिवारी हैं। दोपहर करीब एक बजे गोमती मालिक के रुपये लेकर हुसड़िया चौराहे स्थित एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक जा रहे थे। विभूतिखंड में लालबत्ती के पास दो युवकों ने उन्हें रोका। इनमें से एक ने चाचा कहकर लिफ्ट मांगी तो गोमती ने उसे बाइक पर बैठा लिया।
विजयपुर अंडरपास के पास आरोपी ने चाकू से उनकी पैंट की जेब काटकर रुपये निकालने की कोशिश की। लालबत्ती होने पर गोमती ने बाइक रोकी तो उन्हें संदेह हुआ। पीछे मुड़ने पर आरोपी नोटों की गड्डी लेकर कूद गया। इस दौरान नोट सड़क पर बिखर गए और गोमती भी गिर पड़े। लोगों को आता देख आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि फुटेज में आरोपी गोमती की जेब काटते दिख रहा है। फुटेज से पता चला कि गोमती उसे काफी दूर से लिफ्ट देकर साथ ला रहे थे। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं।