{"_id":"5d2b72e78ebc3e6cd878149c","slug":"15631285219-pilibhit-news5","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा वापस न लेने पर घरों में घुसकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुकदमा वापस न लेने पर घरों में घुसकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। आगजनी का मुकदमा वापस न लेने पर गांव दिलावरपुर निवासी कालिका प्रसाद के घर में घुसकर उसकी और उसके परिवार वालों की पिटाई की गई। एक अन्य मामले मेें दर्ज रिपोर्ट में समझौता करने से इनकार करने पर घर में घुसकर मारपीट की गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव दिलावरपुर निवासी कालिका प्रसाद ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने उसके घर में 25 जनवरी को आग लगा दी थी। इस पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। मुकदमा वापस न लेने पर 26 मार्च का हुए विवाद पर घर में घुसकर आरोपियों ने उसे और परिवार वालों को पीटकर घायल कर दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कालिका प्रसाद की ओर से नंदलाल, उसके पुत्र राकेश, विनोद, श्रीपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
उधर, गांव झुरकुरिया निवासी विमल ने बताया कि उसके ताऊ ने प्रेमपाल आदि के खिलाफ छेड़छाड़, गाली-गलौज, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उक्त मुकदमे में समझौता बनाने का आरोपी दबाव बनाने लगे। मुकदमा वापस लेने से मना करने पर आरोपियों ने उसके ताऊ बबलू, कल्लू के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर विमल की ओर से गांव निवासी प्रेमपाल, हरनरायन, हरीसिंह, तिलकराम, गंगाचरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट की अन्य घटनाओं में मुकदमा वापस न लेने पर गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर निवासी शानू हुसैन से गाली-गलौज कर मारपीट की गई। पुलिस ने शानू हुसैन की ओर से गांव भगवंतापुर निवासी मुख्तियार उर्फ गुड्डू, इबरार, इश्तिकार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी हसन जमाल की विवाद पर पिटाई कर दी गई। पुलिस ने हसन जमाल की ओर से मोहल्ला कायस्थान निवासी रजत, गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।