फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बाइक खरीदने को नहीं बेच पाए जमीन तो मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

बाइक न खरीद पाने का मलाल, मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 15 Jul 2019 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
बाइक  खरीदने  को नहीं बेच पाए जमीन तो मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान
करेली (पीलीभीत)। जमीन बेच कर बाइक खरीदने की जिद पर अड़े मजदूर ने परिजन के विरोध पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर से आधा किलोमीटर की दूरी पर नीम के पेड़ पर मफलर के बने फंदे से लटका मिला। परिजन से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गौहरपुर निवासी 28 वर्षीय राजेश पुत्र दयाराम मजदूरी करते थे। पिछले कई दिनों से वह बाइक खरीदने के लिए अपनी तीन बीघा जमीन बेचना चाहते थे। बताते हैं कि जमीन बेचने से उनकी पत्नी रुकमणि और मां वीना देवी इनकार कर रही थीं। इसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी हो रही थी। रविवार सुबह भी इस बात को लेकर मजदूर को परिवार में विवाद हुआ। इसके बाद सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह घर से निकल गए। कुछ देर बाद मजदूर राजेश का शव घर से आधा किलोमीटर की दूरी पर नीम के पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना मिलने पर बिलसंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पति की मौत के बाद से पत्नी रुकमणि का रो-रोकर बुरा हाल है। राजेश के दो बच्चे पांच वर्षीय कौशल और तीन साल की बेटी रानी है। इंस्पेक्टर बिलसंडा अतर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक की जांच में मामला पूरी तरह से आत्महत्या का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed