फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सुरालियों ने पिला दी जहर मिली चाय, युवक की हालत बिगड़ी

ससुरालियों पर जहर मिली चाय पिलाने का आरोप

Sun, 14 Jul 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
सुरालियों ने पिला दी जहर मिली चाय, युवक की हालत बिगड़ी
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव कितनापुर के एक युवक को उसके ससुरालियों ने ही जहर मिली चाय पिला दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवक ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कितनापुर निवासी हरीश गंगवार ने बताया कि वह शुक्रवार को गांव उल्लिका में ससुराल गया था। हरीश ने पत्नी शकुंतला से साथ चलने को कहा। उसने बाद में आने की बात कही तो हरीश की उससे कहासुनी हो गई। आरोप है कि ससुराल के लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत करा दिया और फिर हरीश को चाय पिलाई। इसके बाद हरीश अपने घर लौटा तो उसकी हालत बिगड़ने लगी। हरीश ने शनिवार सुबह कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने उसे जहर मिलाकर चाय पिला दी, इससे उसकी हालत बिगड़ गई। हरीश को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, हरीश के ससुर मुन्नालाल ने कोतवाली मेें तहरीर देकर बताया कि हरीश ने उन लोगों को फंसाने के लिए यह नाटक किया है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाल हरीशंकर ने बताया कि मामले की जांच की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed