{"_id":"5d2a1a228ebc3e6cf35f9655","slug":"156304026111-pilibhit-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की चोरी गई बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किसान की चोरी गई बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। साप्ताहिक बाजार से चोर गई किसान की बाइक को पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही भैंसहा ग्वालपुर गांव के पास से बरामद कर लिया। आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के पट्टी गांव निवासी प्रेमशंकर शुक्रवार को भतीजे पिंटू के साथ बाइक से कस्बा बरखेड़ा की बाजार आए थे। वह सब्जी लेने चले गए। इस बीच उनकी बाइक साप्ताहिक बाजार से चोरी हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित को साथ लेजाकर बाइक की तलाश शुरू कर दी। इस बीच चोरी गई बाइक को पुलिस ने भैंसहा ग्वालपुर गांव के पास से बरामद कर लिया। आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसओ आलोक मिश्र ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से शाहजहांपुर के लाल ईमली चौराहे का निवासी है। वर्तमान में वह बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर में रह रहा था। उसको मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
एक तरफ पुलिस चोरी गई बाइक को चंद घंटे में बरामद करने पर पीठ थपथपा रही है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर बताया जा रहा है कि बाइक चोरी कर ले जाते वक्त आरोपी ने भैंसहा ग्वालपुर गांव के पास एक बच्चे को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसको धर दबोचा। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस की कहानी इससे अलग है।