फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   हर थाने से चुने जा रहे दस बड़े अपराधी

हर थाने से चुने जा रहे दस बड़े अपराधी

Fri, 28 Jun 2019 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
हर थाने से चुने जा रहे दस बड़े अपराधी
पीलीभीत। प्रदेश में बढ़ते आपराधिक मामलों पर नकेल कसने के लिए शासन ने सख्ती दिखाई है। जिसके बाद जिला स्तर पर पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत अब हर थाने में दस बड़े अपराधियों को चिह्नित कर सूची तैयार की जा रही है। इसकी मॉनिटरिंग करने के बाद सक्रियता मिलने पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सर्किल अफसर अपनी निगरानी में सूची तैयार कराने में जुट गए हैं। लूट, चोरी, स्नैचिंग, डकैती, छेड़छाड़, धोखाधड़ी, रंगदारी वसूलने जैसे संगीन अपराधों में लिप्त अपराधियों पर अब पुलिस सख्ती करेगी। इसके लिए शासन से दिशा-निर्देश मिलने के बाद काम शुरू कर दिया है। जिले के सभी चौदह थानों में पुराने अभिलेखों की छंटनी शुरू कर दी गई है। सभी थानों से 10-10 अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है। उनका आपराधिक इतिहास, फोटो समेत गिरोह से संबंधित सभी जानकारी सूचीबद्ध की जा रही है। सीओ की निगरानी में थाना पुलिस द्वारा चिन्हीकरण किया जा रहा है। यह कोशिश की जा रही है कि इसमें शातिर अपराधियों का ही चयन हो, ताकि उन पर शिकंजा कसने के बाद आम जनता को राहत मिल सके। अपराध की रोकथाम के उद्देश्य से ये कदम उठाया गया है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि सभी थानों को इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। सूचीबद्ध किए गए अपराधियों की निगरानी होगी। हर थाने से दस अपराधी लेने के बाद जिले से कुल 140 अपराधियों का चयन होगा। इन सभी की गहनता से मॉनिटरिंग होगी। उनकी सक्रियता पर नजर आते ही शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed