{"_id":"5d11199e8ebc3e2b022c2d70","slug":"156140174111-pilibhit-news73","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले में किसान घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
गजरौला। कस्बा निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद उमर रविवार शाम करीब छह बजे खेत से घास लेकर घर आ रहे थे। इस बीच रास्ते में दो सांड आपस में लड़ रहे थे। उन्होंने काफी बचकर निकलने का प्रयास किया, लेकिन सांड ने हमला कर दिया। इसमें उनके सिर और पैर में काफी चोट आई। शोर पर जमा लोगों ने बमुश्किल बचाया। परिवार के लोगों ने युवक का एक प्राइवेट अस्पताल मेें इलाज कराया। इसके बाद घर ले आए। बीसलपुर। वन विभाग से ट्रेंकुलाइजर गन और एक्सपर्ट न मिल पाने के कारण पशुपालन विभाग गांव नौगमिया के बिगड़ैल सांड़ों को अब तक नहीं पकड़ सका है। सांड़ न पकड़ने जाने से ग्रामीणो में रोष है। बता दें कि कई गांवों के लोगों ने गांव नौगमिया के सांड़ों को पकड़ने की मांग को लेकर 18 जून को दियोरिया रोड के मकरंदापुर चौराहे पर जाम लगाया था। बाद में ग्रामीणों ने तहसीलदार विजय त्रिवेदी और सीवीओ डॉ. जीपी सिंह के सांड़ों को पकड़कर पशु आश्रयगृह भेजने के आश्वासन पर जाम खोला था। इस बाबत सीवीओ डॉ. जीपी सिंह ने बताया कि वन विभाग से ट्रेंकुलाइजर गन मिलते ही गांव नौगमियां के सभी आवारा सांड़ों को पकड़वा कर पशु आश्रयगृह देवीपुरा पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।