फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अवैध कटान मामले में उड़नदस्ता दल को नोटिस

अवैध कटान मामले में उड़नदस्ता दल को नोटिस

Fri, 14 Jun 2019 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
अवैध कटान मामले में उड़नदस्ता दल को नोटिस
पीलीभीत। हरीपुर रेंज में अवैध कटान के मामले में आरोपी वन वाचरों के बयान के बाद अफसर गंभीर हुए हैं। इसके बाद विभागीय उड़नदस्ता दल के सभी सदस्यों को नोटिस जारी कर कटान से संबंधित जानकारी व कार्रवाई की स्थिति के बारे में जवाब मांगा गया है। यह कार्रवाई टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर आदर्श कुमार की ओर से की गई है। टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज के पिछले दिनों अवैध कटान का मामला उजागर हुआ था। जिसमें लापरवाही मिलने पर दो वनकर्मियों को निलंबित व नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें दो क्षेत्रीय वन वाचर भी शामिल थे। इसके अलावा रेंजर को हटाने के लिए विभागीय अफसरों की ओर से शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। इधर, मुकदमे में नामजद दोनों वन वाचरों ने डिप्टी डायरेक्टर के समक्ष पेश होकर उनके खिलाफ की गई कार्रवाई को गलत बताया था, उनका कहना था कि संबंधित कटान की शुरू से ही वह लोग क्षेत्रीय वनकर्मियों के अलावा मुख्यालय पर गठित उड़नदस्ता दल के सदस्यों को देते रहे, लेकिन शुरू में तो इस पर अमल हुआ बाद में कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इधर, इसको गंभीरता से लेते हुए डिप्टी डायरेक्टर ने उड़नदस्ता दल के सभी सदस्यों को नोटिस दिया गया है। जिसमें उनके द्वारा कब कब धरपकड़ की गई। उसमें क्या कार्रवाई अमल में लाई गई, पूरे हवाले के साथ जवाब मांगा गया है। डिप्टी डायरेक्टर आदर्श कुमार ने बताया कि उड़नदस्ता दल को नोटिस जारी कर उनके द्वारा की गई कार्रवाई की वास्तविक जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed