फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सराफ को पुलिस ने दी क्लीन चिट, पीड़ित ने उठाए सवाल

सराफ को पुलिस ने दी क्लीन चिट, पीड़ित ने उठाए सवाल

Sat, 01 Jun 2019 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
सराफ को पुलिस ने दी क्लीन चिट, पीड़ित ने उठाए सवाल
पीलीभीत। बंद मकान में हुई चोरी की घटना में नामजद किए गए नौकर को जेल भेजने के बाद जहां पुलिस कार्रवाई को सही बता रही है, वहीं पीड़ित पक्ष ने चोरी का जेवर खरीदने वाले सराफ पर कार्रवाई न होने और कम बरामदगी को लेकर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। वर्कआउट से नाखुश पीड़ित ने एएसपी से पूरे मामले की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद फारूख निवासी अरुणेश मिश्र पत्नी सुधीर कुमार 18 मई को मकान को ताला लगाकर बाहर गई थी। इस बीच उनके मकान से ढाई लाख का जेवर चोरी हुआ था। नौकर कांशीराम आवास कॉलोनी निवासी रवि के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में रवि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके पास से सोने की चेन और चाबी बरामद की गई थी। इस मामले में अब कोतवाली पुलिस पर पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस ने पहले तो कई दिन टरकाने के बाद रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद बरामदगी के नाम पर एक गहना बरामद कर कर्तव्यों से इतिश्री कर ली, जबकि उनका काफी जेवरात चोरी हुआ था। यह भी कहा कि पुलिस ने उस सराफ पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिसने चोरी का माल खरीदा था। उसको क्लीन चिट दे दी गई। इस मामले में शनिवार को पीड़ित पक्ष के साथ अधिवक्ताओं ने एएसपी से मुलाकात की। पूरे मामले पर चर्चा करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई। एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि मामले की जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed