फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   झोलाछाप के इलाज में चली गई मासूम की जान

झोलाछाप के इलाज में चली गई मासूम की जान

Tue, 21 May 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
झोलाछाप के इलाज में चली गई मासूम की जान
पूरनपुर। गांव शिवनगर निवासी वीरसहाय के पांच वर्षीय पुत्र शिवा की झोलाछाप से कराए गए इलाज में जान चली गई। शिवा अपनी ननिहाल गांव टांडा छत्रपति में आया था। वह दो दिन से बीमार था। परिजनों ने गांव के एक झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। सीओ ने कोतवाली पुलिस संग मौका मुआयना कर जानकारी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना गजरौला क्षेत्र के शिवनगर गांव निवासी वीरसहाय की पत्नी रामश्री 14 मई को गांव टांडा छत्रपति में अपने भाई रामपाल की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी थे। बरात निपटने के बाद रामश्री दो बेटों संग भाई घर पर ही रुक गई। दो दिन पहले पांच वर्षीय पुत्र शिवा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसका गांव के ही एक झोलाछाप से इलाज कराया गया। आरोप है कि झोलाछाप ने पहले ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई ओर उसमें एक इंजेक्शन लगाया। इसके कुछ देर बाद ही बच्चे की हालत और बिगड़ गई। उसको दूसरे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि मासूम की रविवार देर शाम मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर सीओ कमल सिंह, कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने गांव टांडा छत्रपति पहुंचकर परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम को भेज दिया। आरोपी झोलाछाप भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि घटना को लेकर अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। लिखित शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed