फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रंजिश में युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

रंजिश में युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 15 May 2019 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
रंजिश में युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर। रंजिशन मोहल्ला ढका निवासी इबने हसन से गाली-गलौज कर मारपीट करने और धमकाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट की अन्य घटनाओं में दो लोग और घायल हुए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी जांच को सीएचसी भेजा है। मोहल्ला ढका निवासी इबने हसन ने बताया कि दस मई को अचानक मोहल्ला रजागंज निवासी अब्दुल कय्यूम, सलमान, रेहान, अब्दुल रऊफ ने उसके ऊपर हमला कर लाठी, डंडों से पिटाई की। शोर-शराबा पर एकत्र हुए लोगों ने उसे बचाया। आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर इबने हसन की ओर से मोहल्ला रजागंज निवासी उक्त आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट की अन्य घटनाओं में मोहल्ला साहूकारा निवासी शाहिद से गाली-गलौज कर पिटाई कर दी। पुलिस ने शाहिद की ओर से मोहल्ला निवासी छोटा, रिजवान, गटुआ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर निवासी रामनाथ से विवाद पर गाली-गलौज कर पिटाई कर दी गई। पुलिस ने रामनाथ की ओर से गांव निवासी छोटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed