फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   घटना स्थल पर ही पड़ा मिल गया कुंडल

घटना स्थल पर ही पड़ा मिल गया कुंडल

Sat, 19 Jan 2019 11:34 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर ही पड़ा मिल गया कुंडल
पीलीभीत। जोगीठेर-परसिया गांव के बीच बाइक से गिरकर जलालाबाद (शाहजहांपुर) निवासी 45 वर्षीय सुशीला देवी की मौत के मामले में अब घरवाले लूट की बात से मुकर गए हैं। उनका कहना है कि सुशीला का कुंडल न मिलने पर उन्होंने कुंडल लूटने के दौरान बाइक से गिरने पर उनकी मौत होने की बात कही थी, लेकिन बाद में कुंडल घटनास्थल पर ही पड़ा मिल गया। उन्होंने अब मामले को बुलेट बाइक की टक्कर से हुआ हादसा बताया है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

जलालाबाद (शाहजहांपुर) की निवासी सुशीला देवी बृहस्पतिवार शाम बेटे कुलदीप के साथ बाइक से नवाबगंज (बरेली) स्थित मायके से बीसलपुर होते हुए घर लौट रही थीं। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में जोगीठेर-परसिया गांव के बीच उनकी बाइक से गिरने से मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि बुलेट बाइक सवार दो लुटेरों ने कुंडल खींचने को झपट्टा मारा, इससे बाइक गिर गई। हादसे में सुशीला और कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल लाने पर सुशीला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

शनिवार को परिवार वालों ने कहानी बदल दी। कहा, कुंडल न मिलने की वजह से लूट के दौरान सुशीला के बाइक से गिरने की बात कही थी। बाद में जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो सुशीला का कुंडल घटनास्थल पर ही पड़ा मिल गया। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के भाई तोताराम समेत अन्य परिजनों ने कहा कि गिरने के बाद सुशीला का कुंडल नहीं मिला था, इसलिए लूट का शक हुआ। बाद में कुंडल वहीं पर पड़ा मिल गया था। उन्होंने कहा कि मामला लूटपाट का नहीं हादसे का है। इसी की तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि सूचना पर वह परिजनों को साथ लेकर मौके पर जांच करने गए थे। घटनास्थल पर कुंडल मिल गया था। मौके पर मौजूद लोगों के अलावा सीएचसी के स्टाफ से भी जानकारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed