फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल

बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल

Fri, 18 Jan 2019 11:34 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल
पीलीभीत। तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

हादसा माधोटांडा रोड के जमुनिया खास के पास शुक्रवार शाम छह बजे हुआ। थाना क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय पृथ्वी यादव अपने दोस्त गांव के ही 45 वर्षीय सुधीर तिवारी के साथ बाइक से जमुनिया खास गांव जा रहे थे। उसी समय माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव नरायनपुर बुजुर्ग निवासी रामप्रसाद भी बाइक से माधोटांडा की तरफ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जमुनिया गांव के पास दोनों बाइक सवारों की बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में एक बाइक पर सवार पृथ्वी यादव और दूसरी बाइक पर सवार रामप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार सुधीर गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सुधीर को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल भी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed