फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   केजीएन कॉलोनी में चोरों की दस्तक, दो लाख का सामान समेटा

केजीएन कॉलोनी में चोरों की दस्तक, दो लाख का सामान समेटा

Sun, 01 Oct 2017 04:23 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
केजीएन कॉलोनी में चोरों की दस्तक, दो लाख का सामान समेटा

विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे से सटी केजीएन कॉलोनी में चोरों ने दस्तक दी। ताजिए देखने गए सूचना विभाग कार्यालय के लिपिक के बंद मकान को निशाने पर लेकर चोर 30 हजार की नकदी समेत दो लाख का सामान समेट ले गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नकटादाना स्थित केजीएन फेस टू कॉलोनी के निवासी जावेद जिला सूचना विभाग कार्यालय में लिपिक हैं। शनिवार शाम को वह मकान को ताला लगाकर परिवार वालों के साथ ताजिए देखने गए थे। इस बीच मेनगेट पर लगा ताला तोड़कर चोर भीतर घुसे। इसके बाद कमरों को खंगालना शुरू कर दिया। यहां से चोर 30 हजार रुपये, एलईडी, मोटर, कपड़े समेत दो लाख का सामान समेट ले गए। रात को वापस घर पहुंचने पर टूटा ताला और सामान बिखरा देख पीड़ित के होश उड़ गए। भीतर जाकर चेक करने पर सामान गायब मिला। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी कर औपचारिकता निभाई। देर रात कोतवाली पुलिस को पीड़ित ने घटना की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चोरी करने वाले गैंग की सुरागकशी का पता लगाया जा रहा है। टीमें इस पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन

000
हाल ही में दो सौ मीटर दूर हुई थी चोरी
केजीएन कॉलानी से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर अभी 20 दिन पहले चोरों ने वनकर्मी धर्मेंद्र के बंद मकान से तीन लाख का सामान समेटा था। चोरों की तस्वीर मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, लेकिन आज तक खुलासा तो दूर सुरागकशी भी पुलिस नहीं कर सकी है। जबकि यह इलाका डीएम और एसपी के आवास के बीच हाईवे से सटा है। नकटादाना चौराहा पर 24 घंटे पुलिस बल की मौजूदगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed