फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दबिश पड़ते ही छत से लगाई छलांग

दबिश पड़ते ही छत से लगाई छलांग

Wed, 15 May 2019 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
दबिश पड़ते ही छत से लगाई छलांग
पीलीभीत। चोरी के आरोपी ने दबिश पड़ते ही खुद को पुलिस से बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी। इसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर अस्पताल भर्ती कराया। आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी, सीओ सिटी ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी की। अब पुलिस आरोपी का कस्टडी रिमांड लेेने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी अवनीश दीक्षित ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि सोमवार रात वह घर पर सो रहे थे। इस बीच छत के रास्ते दो युवक घर में घुस आए और दो मोबाइल, ढाई हजार की नकदी चोरी कर ली। आहट होने पर जब वह जागे तो आरोपी भाग गए थे। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस बीच मोहल्ला नई बस्ती निवासी विपिन गंगवार का नाम प्रकाश में आया। जिसे पुलिस ने देर शाम हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। इसमें उसने घटना को कबूल करते हुए दूसरे साथी के तौर पर मोहल्ला जोशीटोला निवासी राहुल का नाम बताया। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह, एसएसआई पुष्कर सिंह ने पुलिस बल के साथ राहुल को पकड़ने के लिए मंगलवार रात करीब दस बजे के बाद दबिश दी। पुलिस के दरवाजा खटखटाते ही आरोपी राहुल अपनी छत से पड़ोसी की छत पर गया और एक मंजिल इमारत से कूद गया। इसमें उसके दोनों पैर की हड्डी टूट गई। यह देख पुलिसकर्मी पहले तो घबरा गए, लेकिन बाद में अफसरों को जानकारी दी गई और पुलिस घायल राहुल को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल आ गई। उसके पास से अवनीश के घर से चोरी गया एक मोबाइल भी बरामद हो गया। उसका रात भर जिला अस्पताल में इलाज चला। जिसके बाद उसको गौहनिया चौराहे के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। रात में ही एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी की।
विज्ञापन

आरोपी राहुल का लिया जाएगा कस्टडी रिमांड
एसएसआई पुष्कर सिंह ने बताया कि उसका कस्टडी रिमांड लिया जाएगा। वह इससे पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
स्नैचिंग के मामले में पुलिस को था संदेह
करीब बीस दिन पूर्व गांधी स्टेडियम रोड पर एक महिला की सोने की चेन बाइक सवार तीन युवक खींच ले गए थे। इस मामले में भी पुलिस सुरागरसी कर रही है। आरोपी राहुल को पुलिस इस मामले में भी बतौर संदिग्ध तलाश रही थी, लेकिन वह नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के एक मामले में पुलिस ने दबिश दी थी। इस दौरान आरोपी ने पुलिस के पहुंचते ही छत से छलांग लगा दी, जिसमें वह घायल हो गया। उसको हिरासत में लेकर इलाज कराया जा रहा है। उसका दूसरा साथी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed