फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बदमाशों ने कुंडल खींचने को झपट्टा मारा तो बाइक से गिरकर महिला की मौत

बदमाशों ने कुंडल खींचने को झपट्टा मारा तो बाइक से गिरकर महिला की मौत

Fri, 18 Jan 2019 11:34 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने कुंडल खींचने को झपट्टा मारा तो बाइक से गिरकर महिला की मौत
बीसलपुर/ बरखेड़ा। बुलेट बाइक सवार लुटेरों ने जोगीठेर-परसिया गांव के बीच बाइक से बेटे के साथ घर लौट रही महिला के कुंडल खींचने के लिए झपट्टा मारा। इससे महिला बाइक से गिर गई। जिला अस्पताल लाने पर उसकी मौत हो गई। बदमाश उसके कुंडल लूट ले गए।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के थाना जलालाबाद निवासी 45 वर्षीय सुशीला देवी बृहस्पतिवार शाम बेटे कुलदीप के साथ बाइक से अपने मायके बरेली के नवाबगंज से वाया बीसलपुर होते हुए लौट रही थीं। कुलदीप ने बताया कि रास्ते में बीसलपुर थाना क्षेत्र के जोगीठेर-परसिया गांव के बीच बुलेट बाइक पर सवार दो लुटेरों ने सुशीला देवी के कानों पर झपट्टा मारकर उनके सोने के कुंडल लूट लिए और भाग गए। बदमाशों के झपट्टा मारने से कुलदीप की बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इससे कुलदीप और उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने दोनों को देर शाम बरखेड़ा सीएचसी भर्ती कराया। यहां हालत नाजुक देख दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह सुशीला देवी की मौत हो गई। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि मृतका के बेटे को घटनास्थल पर ले जाकर जांच पड़ताल की गई है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की है। मामला लूट का नहीं, बल्कि दो बाइकों में आमने-सामने हुई भिड़ंत का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed