{"_id":"5b901f90867a55013a6c3c29","slug":"141536171920-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की किश्त जमा करने आए युवक को नशा देकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की किश्त जमा करने आए युवक को नशा देकर लूटा
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
05 पीबीटीपी 19
बाइक की किस्त जमा करने आए युवक को नशा देकर लूटा
36 घंटे बाद असम चौकी के पास मिला बेहोश, परिजन ले गए घर
चार पहिया वाहन में सवार तीन लोगों पर लगाया लूटने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
जराकोठी/पीलीभीत। बाइक की किस्त जमा करने के लिए शहर आए मजदूर को मारुति वैन सवार तीन लोगों ने पहले गंतव्य तक पहुंचाने के बहाने गाड़ी में बैठाया। इसके बाद नशे का इंजेक्शन देकर बेहोश कर नकदी लूट ली। करीब 36 घंटे बाद असम चौकी के पास बेहोशी की हालत में पीड़ित के मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसको घर ले गए। होश में आने पर बुधवार सुबह मजदूर ने अपने साथ हुई घटना को बयान किया। अब परिजन कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।
गजरौला थाना क्षेत्र के नदहा गांव निवासी 27 वर्षीय हरपाल पुत्र हेमराज मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह वह बाइक की किस्त जमा करने के लिए मैजिक मेें सवार होकर पीलीभीत आए थे। यहां असम चौराहा पर उतरने के बाद वह शहर की तरफ आगे बढ़े। मंडी समिति के निकट वसुंधरा कॉलोनी के सामने एक मारुति वैन खड़ी थी। उसमें तीन लोग सवार थे। आरोपियों ने उसको बाजार तक छोड़ने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिया। पहले उससे नकदी छीनने की कोशिश की गई, जब विरोध किया तो आरोप है कि एक युवक ने पीछे से उसकी गर्दन पर नशीला इंजेक्शन लगा दिया। बेहोश कर आरोपियों ने चार हजार रुपये लूट लिए। यह भी आशंका जताई कि आरोपियों ने उसका खून भी निकाला है। मंगलवार रात करीब दस बजे मजदूर असम चौकी के पास पड़ा मिला। असम चौकी पुलिस ने शिनाख्त कर परिवार वालों को बुलाया। इसके बाद पूरी जानकारी कर मजदूर को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। घटना की कोई तहरीर अब तक नहीं दी गई है। हालांकि परिवार वालों का कहना है कि जल्द वह मामले में कानूनी कार्रवाई कराएंगे।