{"_id":"5b5228b54f1c1b6f548b5b82","slug":"141532111029-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी खुद करेंगे ठगी प्रकरण की मॉनिटरिंग, जालसाजों पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी खुद करेंगे ठगी प्रकरण की मॉनिटरिंग, जालसाजों पर कसेगा शिकंजा
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी खुद करेंगे ठगी प्रकरण की मॉनिटरिंग, जालसाजों पर कसेगा शिकंजा
क्रासर...
एसपी बोले, कानूनी कार्रवाई से पहले एसओजी से कराई जा चुकी है फ्रॉड कंपनी की जांच
क्रासर....
500 लोगों से एक करोड़ ठगने के बाद कंपनी के गायब होने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। अधिक रकम लौटाने का लालच देकर 500 लोगों से एक करोड़ रुपये ठगने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने से पहले शिकायत की सत्यता परखने के लिए एसपी ने एसओजी टीम से जांच कराई थी। इसमें काफी हद तक लगाए गए आरोप सही साबित हुए थे। रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण को पेडिंग लिस्ट में डालने का आरोप सुनगढ़ी पुलिस पर लगने के बाद अब एसपी पूरे मामले की खुद मॉनिटरिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि जालसाजों पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
बारादरी (बरेली) के क्रिस्टल कॉलोनी निवासी विजय प्रताप सिंह ने रीयल इंडिया गु्रप नाम से 2015 में खोली गई कंपनी के आठ अधिकारियों के खिलाफ पांच सौ लोगों से एक करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में भले सुनगढ़ी पुलिस जांच की शुरूआत नहीं कर सकी हो, लेकिन एसपी बालेंदु भूषण सिंह जालसाजों पर सख्ती कार्रवाई की बात कह रहे है। एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने से उन्होंने शिकायत मिलने पर पहले ही एसओजी टीम को लगाकर पूरे मामले की जांच कराई थी। इसमें कंपनी पर लगाए गए अधिकांश आरोप काफी हद तक सही भी पाए गए। जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की शुरूआत की गई है। मामला सीधे तौर पर बड़े स्तर की ठगी का है। इसको किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि वह इसकी खुद मानिटरिंग करेंगे। जालसाजों पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। इसके अलावा थाना पुलिस से इस मामले में अब की जांच का भी पता किया जाएगा।