{"_id":"59467a9c4f1c1b3c4f8b45fd","slug":"141497791132-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
Updated Sun, 18 Jun 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत/जहानाबाद। शादी के तीन साल बाद विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के कल्यानपुर चक्रतीर्थ गांव निवासी खेमकरन ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रेखारानी (25) की शादी तीन साल पहले मोहल्ला मिसरनटोला निवासी झम्मनलाल से की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालियों ने कम दहेज लाने की बात पर विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके बाद से लगातार दो लाख रुपये दहेज की मांग की जा रही थी। जिसको देने में असथर्मता जताने पर विवाहिता से मारपीट करने लगे। रविवार सुबह ससुरालियों ने मायके फोन पर विवाहिता की तबीयत खराब होने की सूचना दी। इस पर पिता व अन्य परिवारीजन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि ससुराल वाले मौके पर नहीं थे और रेखा का शव जमीन पर पड़ा था। शव के कान व नाक से खून निकल रहा था और सिर में चोट के निशान मिले। जिसको देख परिवारीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर सीओ सदर धर्म सिंह मार्छाल, एसएचओ रविंद्र कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता के पिता ने पति समेत चार के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पिता खेमकरन ने बताया कि इससे पहले 28 मई को भी विवाहिता के साथ मारपीट की गई थी। जिसकी जानकारी मिलने पर दोनों परिवारों ने मिल बैठकर सुलह की, लेकिन रेखा को लगातार प्रताड़ित कर दो लाख रुपये की मांग पूरी करने का दबाव बनाया जाता रहा। इसी में उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता से मिली तहरीर के आधार पर पति झम्मनलाल, जेठ जयराम, देवर हीरालाल और ननद किरन देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सदर